चण्डीगढ़

23 मई, 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी की देशभर में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने व चण्डीगढ़ से लोकसभा चुनाव भाजपा -अकाली दल की सांझा प्रत्याशी किरण खेर को एक बार फिर से भारी मतों से विजय होने पर भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अवि भसीन ने प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों की ओर से जीत की बधाई प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस जीत में शहर के व्यापारी वर्ग और शहरवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में भाजपा की जीत का श्रेय चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को जाता है जिनकी चुनावी रणनीति के चलते चण्डीगढ़ में भाजपा की लगातार दूसरी बार जीत हुई है।

अवि भसीन ने कहा कि एक बार फिर से जनता का आर्शीवाद भाजपा प्रत्याशी किरण खेर को मिला है। भाजपा की जीत से शहर की जनता ने यह साफ जाहिर कर दिया कि जनता शहर का विकास चाहती है और शहर के विकास के कार्यों को भाजपा के अलावा और कोई दूसरी पार्टी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में शहर व शहरवासियों को लिए जो कार्य हुए वह सराहनिय है और जो रह गये वह भी अब जल्द ही हो जायेंगे। देश में एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत चण्डीगढ़वासियों की जीत है जिन्होंने अपना विश्वास एक बार फिर भाजपा पर जताया और यह जीत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की है जिन्होंने रात-दिन एक करके चुनाव प्रचार किया उनकी मेहनत रंग लाई। एक बार फिर उन्होंने भाजपा की जीत की बधाई प्रदान की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.