लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 116वीं जयंती पर उनको याद किया  

0
1702
चण्डीगढ़
11 अक्टूबर 2018
दिव्या आज़ाद
भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता के नेतृत्व में आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 116वीं जयंती (11 अक्टूबर) के अवसर पर उनको याद कर नमन किया गया। सेक्टर 46 में आयोजित एक कार्यक्रम में रूबी गुप्ता ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण जीवंत लोकतंत्र के शत-प्रतिशत प्रतीक थे। उन्होंने तत्कालीन तानाशाह राजसत्ता से लोहा लेकर उसके एकाधिकार को समाप्त कर 1977 में सत्ता परिवर्तन कर एक करिश्मा कर दिखाया था। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश सत्ता के नजदीक होते हुए भी सत्ता से हमेशा दूर रहे। उनकी कल्पना के भारत में सत्ता में जन-जन की भागीदारी थी। उनकी सत्यनिष्ठा, देशभक्ति, इमानदारी व समर्पित भावना के कारण ही तानाशाह राजसत्ता को उखाड़ कर फैकना संभव हो सका था। उन्होंने कहा कि आज देश को जयप्रकाश नारायण जैसी समर्पित सच्चे समाजसेवी व सत्ता के लालच से दूर नेताओं की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.