बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए जिसे हासिल करने के लिए खुद महिलाओं को ही आगे आकर जज्बा दिखाना होगा : आरती

0
1897

चण्डीगढ़

1 मई 2018

दिव्या आज़ाद

युवा कांग्रेस आईटी सेल, चण्डीगढ़ की संयोजक सुश्री आरती द्वारा महिला सुरक्षा जागरूक अभियान चलाया गया जिसमें महिला सुरक्षा पर महिलाओ को जागरूक किया।
इस अवसर पर मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को समान पहचान और सम्मान न मिलना दुख की बात है। हर जगह उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए जिसे हासिल करने के लिए खुद महिलाओं को ही आगे आकर जज्बा दिखाना होगा। उन्होंने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के कई तरीके भी बताए। इस मौके पर उनके साथ महिला कार्यकर्त्ता पूजा, खुशबू आदि भी शामिल थीं ।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.