चण्डीगढ़

7 मार्च 2019

दिव्या आज़ाद

राफेल विवाद पर कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी पर राफेल सौदे में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने धनास  चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

युवा कांग्रेस नेता बरिंदर ठाकुर  ने कहा क‍ि राहुल गांधी ने यह साबित कर द‍िया है कि मोदी सरकार ने राफेल डील में धांधली की है। सुनील यादव ने आरोप लगाते हुए कहा क‍ि मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य दे कर इस धांधली को छुपाने का काम किया है। प्रदर्शन करते हुए युवा कार्यकर्ताओं ने राफेल घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर सौरभ ढिल्लों, विनायक बंगीआ, केवल सिंह काका, बलकार सिंह, आशु, आकाश, शंटी शर्मा, किरत, आर्य, नितिन आदि सीनियर युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.