भाजपा द्वारा कार्यो को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित

0
5133

चंडीगढ़

4 जुलाई 2020

दिव्या आजाद 

कोरोना महामारी को लेकर देश में लागू हुए लॉक डाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक का दिल्ली में आयोजन हुआ जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न राज्यों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। इस वर्चुअल बैठक के माध्यम से चंडीगढ़ प्रदेश को भी जोड़ा गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, महापौर राजबाला मलिक, महामंत्री चंद्रशेखर भी उपस्थित थे |
वर्चुअल बैठक में पार्टी के प्रदेशों के सभी अध्यक्षों ने उनके राज्यों में हुए कार्यों की विस्तृत रूप से रिपोर्ट पेश की गई जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने खूब सराहा | इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नद्द ने अन्य राज्यों के द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों के साथ साथ चंडीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों का भी जिक्र अपने उद्बोधन में किया | उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भी लोकडाउन के अंतर्गत केंद्रीय नेतृत्व द द्वारा जो भी दिशानिर्देश प्रदान किये गए उन सभी को बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया | प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने में भी चंडीगढ़ कार्यकर्ताओं ने वहां पर एहम भूमिका अदा की | उनके मकानमालिकों को किराया माफ़ करवाने तक का भी काम किया और इतना ही नहीं जो भी प्रवासी वहां से पलायन कर रहे थे उनको भी तमाम जरूरत की सामग्री उपलब्ध करवा कर एक मिसाल पैदा की | इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी के बाद भी वहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की सहायता लेना उचित समझा और समूची भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि कोटि धन्यवाद किया और कहा कि जो कुछ हमने मोदी जी के बारे में सुना था उन्होंने तो उस से भी अधिक करके हम सभी लोगों के जीवन को सुरक्षा प्रदान की जिसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी और समूची भाजपा का दिल से आभार व्यक्त करते हैं | गरीबों, मजदूरों और अन्य असहाय लोगों के लिए मसीहा बन कर काम किया और उनको 65 हजार से भी अधिक 54 दिनों तक प्रतिदिन खाना उपलब्ध करवाया, फेस कवर, सैनीटाईजर, मोदी किट, दवाइयां, वस्त्र आदि इन सभी में भी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता ने एहम भूमिका निभाई | इस सब के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और उनकी समूची टीम बधाई की पात्र है |
उनकी इस बात को सुनने के उपरान्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि शुरूआती दौर में जब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने समाज में इस प्रकार के काम करने के दिशानिर्देश प्रदान किये तो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनौती को स्वीकारा और उनके साथ सभी कार्यकर्ता कंधे के साथ कन्धा मिला कर चले | भाजपा कार्यकर्ताओं के इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को करते हुए स्थानीय जनता ने भी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार देखा है कि कोई राजनैतिक पार्टी समाज के कार्यों में लगी हुई है | ये बात सुनने के उपरान्त हम सभी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आभारी हैं कि देश की जनता के बीच आज भाजपा के सभी कार्यकताओं को लोग राजनैतिक के साथ साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में देखने लगे हैं | उन्ही के मार्गदर्शन का ये परिणाम है कि इतने कार्य को हम सभी एकसाथ एकजुट होकर करने में सफल हुए | हमारे प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की कार्यशैली को देख कर हम सभी को हर समय प्रेरणा प्राप्त हुई |

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.