Site icon WorldWisdomNews

विनोद गहलोत शिवसेना पंजाब (चंडीगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष पद से निष्कासित

चंडीगढ़

6 मार्च 2018

दिव्या आज़ाद 

शिवसेना पंजाब (चंडीगढ़) की एक आपात बैठक प्रदेश प्रभारी मुकेश कागड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी के चेयरमैन वीके राव व महासचिव परमजीत सिंह आदि भी शामिल हुए। बैठक में तत्काल प्रभाव से विनोद गहलोत को पार्टी की चंडीगढ़ ईकाई के अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि गहलोत पर पार्टी की छवि को ताक में रखकर नियमों की अनदेखी करने व आपराधिक गतिविधयों में शामिल होने की वजह से यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव घनौली को भेज दी है।