एडवाईज़र कमेटी में पूर्वांचल, उत्तरांचल, हिमांचल के साथ मज़दूरो को भी प्रतिधिनित्व दिया जाए : तिवारी 

0
1288
चण्डीगढ़
7 अगस्त 2019
दिव्या आज़ाद
पूर्वांचल विकास महासंघ, ट्राईसिटी, चंडीगढ़, के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी ने स्थानीय प्रशासक  बी.पी सिंह बदनौर से माँग की है कि चंडीगढ़ में प्रशासक की एडवाईज़री काउन्सिल का जो गठन हुआ है उसमें पूर्वांचल की अनदेखी की गई है। आज चंडीगढ़ शहर में सबसे ज़्यादा निवासी पूर्वांचल के हैं जिनका एक भी सदस्य इसमें नही लिया गया है।

इसके साथ ही चंडीगढ़ में उत्तरांचल, हिमांचल के लोग भी काफ़ी तादाद में यहाँ रह रहे हैं। इनके अलावा शहर के  विकास करने में मजदूरों का बहुत बड़ा हाथ है। परन्तु इनको भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इसके अलावा चंडीगढ़ के अन्दर बहूत सी समाजसेवी संस्थाए भी है। उनकी भी अनदेखी हुई है ।

इस एडवाईजरी कॉउन्सिल में ज़्यादा करके लोग हाई क्लास के है जिनको चंडीगढ़ की समस्याओ से ज़्यादा कोई लेना देना नही है। उन्होंने प्रशासक से इस कमेटी कें बारे में पूर्ण विचार करके इन सभी वर्ग कें लोगो को भी एडवाईज़री कमेटी कें मेम्बर बनाने की मांग कीताकि शहर में  हरेक वर्ग का व्यक्ति अपनी समस्याएं रख सके।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.