Site icon WorldWisdomNews

देव समाज कॉलेज फॉर वुमेन ने मनायी तीज 

चंडीगढ़
21 अगस्त 2018
दिव्या आज़ाद
देव समाज कॉलेज फॉर विमेन , सेक्टर 45, चंडीगढ़ ने तीज का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया।  कैंपस उत्सव के रंगों से रंगा हुआ था। स्टूडेंट्स पारंपरिक वस्त्रों में सजे हुए थे।  इस मौके पर  मिस तीज, रंगोली, मेहंदी, लोक नृत्य, रेडीमेड सावन डिश, आभूषण बनाने और टैटू बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी  किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कई लड़कियों ने भाग लिया।
हमनजोत कौर को मिस तीज  2018-19 घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. जसपाल कौर ने लड़कियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि तीज  त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और विविधता के लिए जाना जाता है और इस तरह के उत्सव हमें अपनी परंपरा को जीवित रखने का मौका देते हैं।  देव समाज कॉलेज की सचिव डॉ.अग्निश ढिल्लों मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित रहीं। डॉ.  मधु पराशर और सुखविंदर  बराड़ गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उपस्थित थीं।