चंडीगढ़
28 अप्रैल 2017
दिव्या आज़ाद
एलेन चंडीगढ़ के स्टूडेंट तनिष्क गुप्ता ने जेईई-मेन्स 2017 में ऑल इंडिया रैंक-19 हासिल कर इंस्टीट्यूट के इतिहास को दोहराया और साथ ही गुप्ता ट्राईसिटी टॉपर भी बना है।
इस साल जेईई-मेन्स का संचालन सीबीएसई ने ऑफलाइन मॉड में 2 अप्रैल को किया था और 8 और 9 अप्रैल, 2017 को ऑनलाइन मॉड में किया। इसमें करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। परिणाम 27 अप्रैल, 2017 को सुबह 10 बजे घोषित किए गए और कुल 2 लाख 20 हजार स्टूडेंट्स ने जेईई-एडवांस के लिए पात्रता हासिल की है जिसका संचालन आईआईटी-मद्रास द्वारा 21 मई, 2017 को किया जाएगा। जेईई-एडवांस के फाइनल परिणाम 11 जून, 2017 को घोषित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 8 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में बैचलर डिग्री प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए आयोजित की गई है।
तनिष्क ने 360 में से 335 अंक हासिल किए हैं और उसका लक्ष्य आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस पढ़ना है। तनिष्क को 2017 में ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैम्प फॉर फिजिक्स के लिए चुना गया, जिसमें वह आमंत्रित किए गए देश के 35 स्टूडेंट्स में से एक था। उसने होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन द्वारा संचालित फिजिक्स, कैमिस्ट्री और एस्ट्रोनॉमी ओलिंप्याड्स के दूसरे राउंड के लिए भी पात्रता हासिल की थी। एलेन चंडीगढ़ कैम्पस के कुछ अन्य स्टूडेंट्स का भी चयन हुआ है, जिनका विवरण आगे दिया गया है।
ये उल्लेखनीय है कि इस साल आईआईटी एडवांस्ड के लिए एलेन चंडीगढ़ सेंटर के 382 स्टूडेंट्स ने पात्रता हासिल की है और इस प्रकार से क्षेत्र में किसी भी अन्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के मुकाबले ये चयन का सर्वाधिक प्रतिशत है।
एलेन के सेंटर हैड, श्री पुष्कर रॉय, जो कि खुद भी कैमिस्ट्री एक्सपर्ट हैं और तनिष्क गुप्ता के मेंटर भी हैं, जब वह इंस्टीट्यूट में स्टडी कर रहा था, ने बताया कि वह काफी गंभीर और अाज्ञाकारी स्टूडेंट है जो कि दिए गए सभी निर्देशों का पालन पूरे सम्मान और जोश की भावना से करता है। वह विषय पर काफी गहरी नजर रखता है और उसका कॉन्सेप्ट आधारित विचार में काफी अधिक रूचि है और वह कभी भी चीजों को सतही आधार पर सीखने में दिलचस्पी नहीं दिखाता है। कठिन परिस्थितियों में भी वह तार्किक सोच को प्राथमिकता देता है और यहीं उसकी सफलता का मूल मंत्र भी बन गया है।
S.No. | Name | Category | ROLL NO. | DOB | JEE MAINS AIR | JEE Mains Excepted Marks |
1 | Tanishq Gupta | General | 11200162 | 24/06/1999 | 19 | 335 |
2 | Rachit Bansal | General | 11206499 | 28/05/1999 | 95 | 320 |
3 | Saksham Dhull | General | 11200603 | 04/04/2000 | 201 | 310 |
4 | Akhilesh Chauhan | General | 13302849 | 20/01/2000 | 280 | 304 |
5 | Himanshu Sheoran | General | 13002609 | 09/06/1999 | 368 | 299 |
6 | Saksham Jain | General | 11624361 | 14/02/1999 | 456 | 294 |
7 | Arnav Juneja | General | 11207961 | 20/12/1998 | 519 | 291 |
8 | Vishal Garg | General | 17402206 | 10/06/1999 | 520 | 291 |
9 | Raghav Gupta | General | 11210867 | 13/09/1999 | 550 | 290 |
10 | Sparsh Kaoshik | General | 13201274 | 11/07/1999 | 556 | 290 |
11 | Sudhanshu Bansal | General | 11203747 | 05/11/1998 | 604 | 288 |
12 | Ujjval Goury | SC | 13002830 | 06/11/1999 | 708(CATEGORY RANK 7) | 284 |
13 | Lavish Chauhan | OBC | 11209249 | 06/04/2000 | 761(CATEGORY RANK 98) | 281 |
14 | Rythum Singla | General | 17402245 | 20/11/1999 | 783 | 280 |
15 | Vaibhav Garg | General | 17400609 | 23/03/1999 | 801 | 280 |
16 | Parv Jain | General | 11213942 | 10/10/1999 | 956 | 276 |