चंडीगढ़

28 सितंबर 2020

दिव्या आज़ाद

शहीद भगत सिंह युथ क्लब ने मौली जागरा गांव में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन केक काट कर मनाया l इस मोके पर मुख्या रूप से उपस्तिथ पूर्व जिला परिषद् मेंबर हरभजन सिंह ने कहा भगत सिंह सिंह आजादी के मतवाले ही नहीं थे। भगत सिंह एक अच्छे वक्ता, पाठक, लेखक और पत्रकार भी थे। वे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, बंगला और आयरिश भाषा के बड़े विद्वान थे। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में आयरलैंड, फ्रांस और रूस की क्रांति का के बारे गहरा अध्ययन कर लिया था। भगत सिंह को भारत में समाजवाद का पहला प्रवक्ता माना जाता है।

भगत सिंह ने लगभग दो वर्ष जेल में बिताया। जेल में रहते हुए भी किताबों के प्रति उनका लगाव बरकरार था। वे जेल में लेख लिखकर अपने क्रांतिकारी विचार अपने साथियों तक पहुंचाते रहे। उनके लिखे गए लेख और परिवार को लिखे गए पत्र आज भी उनके विचारों का आइना हैं।

इस मोके पर क्लब के प्रधान बलकार सिंह विक्टर , सुनील यादव, पूर्व पंच बलवीर सिंह, विशाल राणा, अजय कमर, मुकेश, सलीम अंसारी, जस्सू, काजल गुप्ता, एकता सैनी, मरयम खान, पूजा मित्तल, हरमनदीप सिंह, विशाल बंसल, अजय शर्मा व अन्य कई युवा उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.