Site icon WorldWisdomNews

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया वार्ड 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार

चंडीगढ़

13 दिसम्बर 2021

दिव्या आज़ाद

नगर निगम के चुनाव भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं जितने की एमपी इलेक्शन। इसलिए इस चुनाव की महत्वता को समझते हुए भाजपा द्वारा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो को बढ़ावा देते हुए सभी वार्ड वासियों को जागरूक करें। भूपेन्द्र शर्मा की जीत आपकी जीत है इसलिए चुनाव में पूरे जोश के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा के लिए प्रचार करें। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सेक्टर 46 में वार्ड नं. 34 के नये चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही।  इस दौरान उनके साथ वार्ड नं. 34 से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा ,पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रमेश शर्मा व बलजिंदर सिंह गुजराल,  प्रदेश सचिव तजिंदर शरण, जिला महामंत्री राजेश मल्होत्रा, मंडल अध्यक्ष डॉ मीना चढ्ढा, मंडल महासचिव एलडी शर्मा, मंडल सचिव बलदेव खुराना तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि मकान नं 2003 सेक्टर 45 सी के अलावा सेक्टर 46 स्थित चुनाव कार्यालय वार्ड का दूसरा कार्यालय है जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव रणनीति तैयार की जायेगी। इन कार्यालयों में कोई भी कार्यकारी सदस्य और समर्थक आ सकता है। उन्होंने इस वार्ड के पूर्व पार्षद रहे गुरप्रीत सिंह ढिल्लो के विकास कार्यो को भी बताया तथा विकास के कार्यों को गति देने के लिए सभी से इस वार्ड से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

डोर टू डोर प्रचार यात्रा और नुक्कड सभा की आयोजित: वार्ड नं. 34 के सेक्टर 46 में चुनाव उद्घाटन करने के पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा के साथ सेक्टर 46 की मार्किट में डोर टू डोर प्रचार यात्रा कर दुकानदारों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता व भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। सेक्टर 46 की डोर टू डोर प्रचार यात्रा  से पूर्व भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा ने प्रात: 9 बजे सेक्टर 45 ए के आवासीय क्षेत्र तथा देर शाम सेक्टर 46 बी में अपनी प्रचार यात्रा कर निवासियों से उन्हें 24 दिसम्बर को मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्र्ताओं और समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाये और उनका मनोबल बढ़ाया।


भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा को वार्ड 34 से विजयी बनाने के संबंध में सेक्टर 46 में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने वार्ड के विभिन्न विकास कार्यो को करने का निवासियों को आश्वासन दिया और भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

वार्ड  34 की विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने भूपेन्द शर्मा को दिया अपना पूर्ण समर्थन:
 वार्ड 34 के अंतर्गत लगते सेक्टर 45 व 46 की कीर्तन मंडलियों की महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा को नगर निगम चुनाव में अपना पूर्ण समर्थन देने का विश्वास दिलाया है। सेक्टर 46 में आयोजित एक बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ मीना चढ्ढा के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें सभी महिलाओं ने चुनाव में अपना समर्थन देने की बात भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र शर्मा समक्ष रखी, जिस पर भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि महिला संकीर्तन मंडलियों के समर्थन से उन्हें मजबूती मिली है।