Site icon WorldWisdomNews

सर्व समाज कल्याणार्थ श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन 28

चण्डीगढ़

27 मई 2022

दिव्या आज़ाद

पौड़ी गढ़वाल एकता मंच, चण्डीगढ़ द्वारा सर्व  समाज कल्याणार्थ श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन शनिवार 28 मई से रविवार 29 मई तक गढ़वाल भवन परिसर सेक्टर 29 में किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्व समाज की भलाई एवं कुशलता और सुख शांति कामनार्थ इस अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को अखंड पाठ के समापन के बाद सभी भक्तों को लंगर वितरित किया जाएगा।