Site icon WorldWisdomNews

संजय टंडन ने किया गौड़ीय मठ की जन्माष्टमी झांकियों का शुभारंभ

चण्डीगढ़

21 अगस्त 2019

दिव्या आज़ाद

सैक्टर 20 के गौड़ीय मठ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव हर वर्ष हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी के दिन मंदिर में भांति-भांति की झांकियों बना कर लोगों को दिखाई जायेंगी। झांकियों का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संजय टंडन ने सभी झांकियों को देखा और कृष्णजी को झूला झूला कर उनका आर्शीवाद लिया। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा, मोर्चा कोर्डिनेटर गिरधारी लाल जिंदल, रूबी गुप्ता, ऋतु रंधावा, संजय पुरी, डॉ. ओ पी वर्मा, जय प्रकश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि ऐसा पुण्य काम मेरे कर कमलों से हो रहा है। श्रीकृष्ण जी के दर्शन करने व इनका आर्शीवाद लेने के लिए कई वर्षों से आता हूँ। उन्होंने मंदिर की कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के दिन लोगों के लिए झांकियों का आयोजन करना बहुत ही सराहनिय कार्य है।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिला का गुणगान करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के भगवद गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं। अत्याचारी कंस का विनाश करने के लिए श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया। अपनी अनोखी और अदभूत बाल लीलाओं के साथ अनेक राक्षसों का बध कर अपने भक्तों का उद्धार किया। यही कारण हे कि लोग उन्हें ईश्वर का अवतार मानकर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार आनंद, सांप्रदायिक, सद्भाव और अनेकता में एकता का त्योहार है। इस मौके पर उन्होंने सभी शहरवासियों को जन्माष्टमी की बधाई भी प्रदान की।