चण्डीगढ़

13 सितंबर 2022

दिव्या आज़ाद

रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, चण्डीगढ़ (रेवा) के प्रधान वीबी कपिल की अध्यक्षता  में नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बिंदुु अरोड़ा को रेवा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रधान ने सभी स्कूलों के हित की बात को उनके समक्ष रखा जिसे डीइओ ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास दिलाया कि इस प्रक्रिया को जल्दी ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसके बाद अगली कार्यवाही उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी। रेवा के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त डीईओ को बधाई दी। प्रेस सचिव डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि रेवा पिछलेेेे कई वर्षों से चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह एसोसिएशन रूरल एरिया के स्कूलों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखते हैं। यह संगठन ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को समर्पित है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.