चंडीगढ़

28 मई 2019

दिव्या आज़ाद

हरियाणा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं राजनीतिक संपादक मानसिंह वर्मा द्वारा लिखे गए हरियाणा की राजनीति और चुनावी आंकडों पर आधारित हरियाणा के राजनीतिक इतिहास का विमोचन एवं सम्मान समारोह जुलाई 2019 में होगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रेस क्लब के प्रदेश प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि यह राजनीतिक इतिहास पत्रकारिता, राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञानवर्धक होगा।
डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि श्री मानसिंह वर्मा पहले भी हरियाणा की राजनीति पर वर्ष 2003, 2004, 2005 व 2009 में चार अलग-अलग राजनीतिक इतिहास प्रकाशित कर चुके हैं। लेकिन जुलाई 2019 में जारी होने वाले राजनीतिक इतिहास में संयुक्त पंजाब में हरियाणा का भौगोलिक मानचित्र, 1952 से 2019 तक के विधानसभा व लोकसभा के तालिका सहित चुनावी आंकडे, पेप्सू में हरियाणा के हिस्से विधानसभा सीटों का विवरण, पंजाब विधान परिषद में हरियाणा के निर्वाचित सदस्यों की सूची, हरियाणा से अब तक निर्विरोध चुने गए विधायक, हरियाणा की राजनीतिक यात्रा, हरियाणा की रोचक राजनीतिक जानकारियां, हरियाणा में दलबदल का इतिहास, विधानसभा व लोकसभा चुनावों में मुख्य राजनीतिक पार्टियों का प्रदर्शन, हरियाणा की राजनीति में सन्त व महन्त, प्रदेश में अब तक चुनी गई महिला विधायक, आपातकाल का दौर,  हरियाणा के राजनीतिक परिवार, एक प्रदेश में आठ हरियाणा, हरियाणा की 110 से अधिक जातियों का प्रतिशतता सहित अनुमानित जातीय ब्यौरा व हरियाणा में रहे सभी मुख्यमंत्रियों की जीवनी, चुनावी डाटा व उनके मुख्यमंत्रीत्वकाल के दौरान हुए विभिन्न विकास तथा जनहित कार्यो का ब्यौरा सहित अनेक राजनीतिक विवरण दिया गया है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.