रणजीत सिंह भंडारी राठ त्रिपट्टी विकास समिति के प्रधान बने 

0
1695

चण्डीगढ़

31 जुलाई 2019

दिव्या आज़ाद

गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में राठ त्रिपट्टी विकास समिति के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से स्वरूप सिंह रावत को चेयरमैन, रणजीत सिंह भंडारी को प्रधान एवं धन सिंह चौहान को महासचिव नियुक्त किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए समिति के पूर्व प्रधान हुकुम सिंह रावत ने बताया कि अन्य पदाधिकारियों में  जमन सिंह चौहान को उपप्रधान एवं कमल सिंह कंडारी को कोषाध्यक्ष, मान सिंह भंडारी को सचिव, दरबान सिंह भंडारी को कोष निरीक्षक व जगदीश गोदियाल को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। इनके अलावा हरी सिंह असवाल, गजे सिंह असवाल, अशोक सिंह एवं पूर्ण सिंह असवाल को माल सचिव, हरी सिंह पंवार व पूर्णसिंह असवाल को  संगठन सचिव, दीवानसिंह रावत खेल सचिव, अशोकसिंह व शेरसिंह राणा को सहसचिव बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.