पंचकूला
2 अप्रैल 2019
दिव्या आज़ाद
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजीता मेहता ने प्रदेश भर में नियुक्तियां करनी शुरु कर दी है। अगले एक महीने में वह पूरे प्रदेश में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति कर देंगी। रंजीता मेहता पूरे प्रदेश में धुंआधार दौरे करके पंजाबी समुदाय को भी एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सुदर्शन दुआ को प्रदेश महिला मोर्चा का सलाहकार नियुक्त किया है। इसी कड़ी में रंजीता मेहता ने सुनीता विज को अंबाला कैंट का जिला प्रधान नियुक्त किया है। सर्वजीत कौर को उपप्रधान, नर्गिस तनेजा और श्वेता तनेजा को सेक्रेटरी नियुक्त किया है। सपना ग्रोवर को अंबाला शहर का प्रधान नियुक्त किया है। रंजीता मेहता ने गुलाम नबी आजाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का मौका दिया। साथ ही राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रधान अशोक मेहता, महासचिव सुरेंद्र जुनेजा और रंजीता मेहता ने कहा कि महासभा के उपपप्रधान अनिल ठक्कर को 15 मेंबरी समन्वयक कमेटी में जगह देकर पंजाबियों का मान-सम्मान बढ़ाया है। रंजीता मेहता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो पंजाबियों को पूर्ण नेतृत्व दिया जाएगा। रंजीता मेहता ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलेगा और यह आश्वासन देगा कि पंजाबी समाज की महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आएंगी। हरियाणा में पंजाबियों को 30 टिकटें दी जाए। उन्होंने कहा कि पंचकूला, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, जगाधरी, यमुनानगर बहुमूल्य सीटें हैं, यहां पर पंजाबी उम्मीदवार उतारे जाए। इस अवसर पर संजीव ओबराय, राकेश भल्ला, सपना ग्रोवर, सिमी साहनी, अवतार सिंह, ओंकार नाथी सहित अन्य पंजाबी सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.