Site icon WorldWisdomNews

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन ने बिहार भाजपा उपाध्यक्ष के समक्ष गुजरात में पूर्वांचलवासियों के उत्पीड़न का मामला उठाया     

चण्डीगढ़

10 अक्टूबर 2018

दिव्या आज़ाद

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन, चण्डीगढ़ के पदाधिकारियों ने आज मिथिलेश तिवारी, उपाध्यक्ष, बिहार भाजपा एंव विधायक, गोपालगंज, बिहार का आज चण्डीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया। तिवारी ने इन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव जीतने की बधाई दी और मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी को एकजुट करके आपस में भाईचारे को बढ़ावा देने से ही शहर व अपने समाज का विकास संभव है।
एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सुनील गुप्ता, जो चंडीगढ़ विकास महामंच के प्रधान भी हैं, ने गुजरात में हो रहे पूर्वांचलवासियों के उत्पीड़न का मसला मिथिलेश तिवारी के समक्ष उठाया जिसपर उन्होंने विश्वास दिलाया कि कैबिनेट की टीम व बिहार सरकार निरंतर इस पर नजर बनाए रखे हैं व जल्द हालत पर काबू पा लिया जाएगा।