Site icon WorldWisdomNews

पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ ने 7वां भगवान विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया

चण्डीगढ़
9 नवंबर 2018
दिव्या आज़ाद
पूर्वांचल सांस्कृतिक संघ ट्राइसिटी चंडीगढ़ द्वारा सातवां भगवान विश्वकर्मा पूजन विकास नगर मौलीजागरां स्थित सब्जी मंडी ग्राऊंड में गत रोज आयोजित किया गया। आयोजनकर्ता एवं संघ के अध्यक्ष मुकेश राय तथा चेयरमैन मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा व विनय मिश्रा भगवान विश्व कर्मा के भजनों का गायन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर नगर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन थे। उनके साथ पूर्वांचल के नेता राजेंद्र सिंह, राजनारायण पाण्डेय, अरविंद सिंह, निर्मल राय, विनय दूबे, सुनील गुप्ता, शशिकांत शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, शशिशंकर तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय, पप्पू शुक्ला व पूर्वांचल वैल्फेयर एसोसिएशन के चुने गए सभी पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए।