Site icon WorldWisdomNews

450 रूपए में विशुद्ध पूरन सिंह मुर्ग तरीवाला का जायका

Photo By Vinay Kumar

चंडीगढ़

22 मार्च 2017

दिव्या आज़ाद

पूरन सिंह अंबाला वाले का चिकन देशभर में मशहूर है। अब तक लोगों को जायकेदार मांसाहारी खाने का स्वाद लेने के लिए अंबाला जाना पड़ता था। सेक्टर 40 सी में खुले पूरन सिंह का ढाबा अंबाला वाले ट्राइसिटी के लोगों के लिए विशुद्ध पूरन सिंह जायके को लेकर आए हैं। अब केवल ₹450 में विशुद्ध पूरन सिंह मुर्ग तरी वाला का स्वाद लिया जा सकेगा। इसके अलावा 500रुपए में पटियाला मुर्ग व बटर चिकन का स्वाद मिलेगा।

इसकी तारीफ कई जाने-माने लोग, यहां तक कि सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इस ढाबे को एनडीटीवी फेम वाले राष्ट्रीय स्तर के फूड राइटर विनोद दुआ अपने प्रसिद्ध टीवी शो ‘हाईवे ऑन माई प्लेट’ में कवर कर चुके हैं।इस आउटलेट का नाम ढाबा जरूर है, लेकिन दरअसल यह है ढाबे का एक आधुनिक अवतार। इस रेस्टोरेंट में पूरन सिंह के ढाबे वाली सभी स्वादिष्ट चीजें खाने को मिलेंगी। चंडीगढ़ में इसे लेकर आये हैं एचएम फूड्स के जोगिंदरपाल शर्मा और शहर में इसे चलाने का जि मा लिया है पुष्प बहल और संजय कपूर ने।

ढाबे के मालिक पुष्प बहल ने बताया कि हमने मेनू में बिरयानी ऐड की है। यहां तीन प्रकार की बिरयानी मिलेगी जिसमें 3 फ्लेवर होंगे: हैदराबादी, कश्मीरी, मुग़लई। मटन कश्मीरी बिरयानी 350 रूपए, चिकन मुग़लई बिरयानी 300 रूपए और वेजीटेरियन मुग़लई बिरयानी 200 रूपए में उपलब्ध होगी।

पूरन सिंह का ढाबा पर ऐसा नहीं कि सिर्फ नॉन-वेज ही मिलता हो। कई वेज डिशेज भी बहुत लोकप्रिय हैं, जैसे कि सोया मसाला चाप, सोया कीमा की बड़ी मांग है। यहां की दाल ढाबा फ्राई बहुत पसंद की जाती है। वेज सीख कबाब, वेज काकोरी कबाब भी स्टार्टर के तौर पर पसंद किये जाते हैं। ढाबे के दूसरे दूसरे मालिक जोगिंदर पाल शर्मा ने बताया कि वेजीटेरियन में ख़ास होगा सोया मसाला चाप, कढ़ाई पनीर, पनीर लबाबदार।

पुष्प ने बताया, ‘मिट्टी के बर्तनों में भोजन पकाने और खाने की परंपरा को लोकप्रिय करने के लिए हम कुछ ब्रांड न्यू डिशेज भी लेकर आये हैं। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भोजन तैयार करने के पारंपरिक तरीकों को फिर से जीवित करें, क्योंकि यह सेहत के लिए अच्छा रहेगा।