चण्डीगढ़

28 फरवरी 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा भी अपने सभी 5 जिलों के 34 मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने देशभर में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का प्रसारण इंटरनेट के माध्यम से एलईडी सक्रीन लगा कर यूटूयूब पर इस कार्यक्रम को देखा गया।

यह जानकारी पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि आज आयोजित महासंवाद कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने मंडल नं. 8 के सैक्टर 37 में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना। उनके साथ स्थानीय पार्षद अरूण सूद, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, जिला नं. 3 के रामदरबार में चण्डीगढ़ की सांसद किरण खेर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, पार्षद भरत कुमार, मंडल अध्यक्ष गुड्डी बंसल, वार्ड नं. 9 में प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, मीडिया इंचार्ज रविन्द्र पठानिया, मंडल अध्यक्ष संजीव ग्रोवर, वार्ड नं. 26 में मेयर राजेश कालिया, मंडल अध्यक्ष श्रवण मिश्रा, मंडल नं. 10 में टेनामेंट प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र पाल और शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ केन्द्र प्रमुख व सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुना।
आज के इस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देशभर के लाखों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और त्रिपुरा, हापुर, जमशेदपुर, कोयम्बटूर (तमिलनाडू), पश्चमी बंगाल, आसाम, गुजरात, पुणा, शिमला और हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 से पहले देश की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि उस समय देश में चारो तरफ निराशा फैली हुई थी, भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर था, मंहगाई से देश जूझ रहा था और देश की जनता असंमजस में थी। इन्हीं विपरित परिस्थितियों को देखते हुए देश की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार को बनाने की ठानी और भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वर्ष 2014 से 2019 में उनकी सरकार के चुनौतीपूर्ण सफर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे हालात में उनकी सरकार का सबसे पहले दायित्व था कि देश की जनता के भरोसे को और मजबूत करना। इसी ध्येय को लेकर इस कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को ध्यान में रखकर योजनायें तैयार की और देश की जनता को एक निर्णायक सरकार में भरोसा दिखने लगा। आज हर भारतीय देश में बदलाव को महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने सत्ता संभालते ही देश को विकास के मार्ग पर ला दिया। विकास के कार्यों में रिकार्ड तोड़ गति प्रदान की। परन्तु दुर्भाग्यवंश नई सरकार आते ही उनकी सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। देश का विकास एक बार फिर रूक गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि देश में जो आज बदलाव दिखाई दे रहा है उसे ओर आगे लगातार चलाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और जिस मजबूत ईमारत की नीव रखी गई है उसको और भव्य बनाना है।
हाल ही में तीन प्रदेशों में विपक्षी पार्टी की सरकार पर बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार तो सभी का साथ सभी का विकास की बात करती है परन्तु दूसरी और उन तीन प्रदेशों की कुछ सरकारों ने जनकल्याण की योजनाओं जैसे कि आयुष्मान भारत और किसानों को मिलने वाले पेंशन लाभ पर रोड़ा लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने देश में बिचौलियों की लूट को रोकने के लिए सभी लाभार्थियों के बैंक खातों तक पैसा पहुंचाया और मध्यवर्ग के लोगों के लिए आयकर में 5 लाख तक की छूट, अपना मकान खरीदनें के लिए ब्याज दरों में कमी, जन औषधी के माध्यम से दवाईयों की खरीद पर 50 से 90 प्रतिशत कीमतों में कमी और स्वास्थ्य से जुड़े स्टंट और घुटने के बदलने में आने वाले खर्च को 50 से 80 प्रतिशत कम किया है।
उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की नये भारत के निर्माण में अहम भूमिका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं में संस्कृति, विनम्रता, सादगी, सरलता और सहजता विद्यमान है। लोकतंत्र पार्टी के डीएनए में है। इसलिए पार्टी के भीतर जो भी निर्णय लिये जाते हैं वो कार्यकर्ताओं के सुझावों के अनुरूप ही लिये जाते हैं।
उन्होंने विपक्ष द्वारा बनाये जा रहे महागठबंधन पर पूछे गये संवाद पर बोलते हुए कहा कि यह महा मिलावट -महागठबंधन है। आज कांग्रेस पार्टी खुद का अस्तित्व बचाने के लिए छोटे-छोटे दलों के कंधों का सहारा ले रही है। उन्होंने इस महा मिलावट गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से तेल और पानी के मेल के बाद न तो तेल इस्तेमाल के लायक रहता है और न पानी, ऐसा ही कुछ हाल इस महा मिलावट गठबंधन में होने वाला है। जो कभी नेता एक-दूसरे से आँख से आँख नहीं मिलाते थे आज वो अपना और अपने परिवारों का राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए मंच सांझा कर रहे हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाले नकारात्मक सूचना व जानकारी पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विरोधियों का काम है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच नकारात्मक ऊर्जा का संचालन करना, ऐसे नकारात्मक ऊर्जा से हमें अपने आपको और अन्य लोगों को बचाना होगा और सोशल मीडिया के माध्यम से ही सकारात्मक सुचनाओं एवं जानकारी पर अमल करना होगा और अन्य लोगों को भी सकारात्मक ऊर्जा से जोडऩा होगा।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.