भाजपा मंडल 21 के अध्यक्ष ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दी सलामीदेश के प्रति प्रेम, सद्भावना होनी अति आवश्यक है: अवि भसीन

0
1279


चंडीगढ़

16 अगस्त 2021

दिव्या आज़ाद

देश के प्रति प्रेम, सद्भावना होनी अति आवश्यक है और मन में देशभक्ति की भावना के साथ पूरा जोश होना चाहिए। यह बात भाजपा, चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन ने सेक्टर 47 के एक पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। वे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और सलामी दी।  जिसके उपरांत सभी ने राष्ट्रीय गान और वंदे मातरम् को गाया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी।


पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय संघ सेवक के सदस्य, सेक्टर के रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के सदस्य, निवासी पहुंचे हुए थे। इनके अलावा कार्यक्रम विशेष रूप से कर्नल पनाग, डॉ चौहान, सुरेश गुप्ता, भारत भूषण भारद्वाज तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।


अवि भसीन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  स्वतंत्रता भारत में जन्म लेने वालों को गर्व महसूस करना चाहिए कि वे ऐतिहासिक भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली हैं। हम सभी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भी भूलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो को भी साझा किया और मंडल 21 में किसी भी समस्या के निपटान के लिए उनसे 24 घंटे संपर्क करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.