Site icon WorldWisdomNews

भाजपा वार्ड नंबर – 22 द्वारा रुद्राक्ष पौधे का पौधरोपण

चंडीगढ़,

26 अक्टूबर 2020

दिव्या आज़ाद

आज भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर – 22 के मंडल अध्यक्ष अवि भसीन के  द्वारा सेक्टर 47 के “श्री राम मंदिर” के प्रांगण में श्री राम मंदिर के अध्यक्ष रविन्द्र सूद और मंदिर की पूरी टीम के साथ आर. आर पूरी, हिन्दू पर्व महासभा के अध्यक्ष के. सी. पूरी एवं भारत विकास परिषद् से अजय सिंगला की गरिमामय उपस्थिति में संयुक्त रूप से पर्यावरण को संरक्षित रखने के विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए वैज्ञानिक व् धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक उपयोगी रुद्राक्ष के पौधे का पौधरोपण किया गया।

 इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अवि भसीन जी के द्वारा सभी नगर  वाशियो से आने वाले त्योहारों में अपने और आस पास स्वछता बनाये रखने का आवाहन किया गया। मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा के भारत भूषण, योगेश कुमार पूरी, रवि इन्दर सिंह, जनरैल सिंह, सुनीता शर्मा, अरुण शर्मा, प्रमोद शर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।