पंचकुला लेडीज क्लब ने आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया

2
778

पंचकुला

14 अगस्त 2022

दिव्या आज़ाद

पंचकुला लेडीज क्लब ने आज होटल सॉलिटेयर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया। मैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल  की प्रसूतिशास्री  डॉक्टर कामना नागपाल चीफ गेस्ट थी।  तिरंगे केक की कटिंग भी  डॉक्टर  कामना नागपाल द्वारा की गई। करीब 60 महिलाओं  ने अपनी उपस्थिति दी। मेंबर्स संतरी , सफेद और हरे रंग  के  परिधानों  में सुसज्जित थीं। तीनों रंग की बिंदी, चूड़ियां, ज्वेलरी, पगड़ी पहन कर सभी बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रहीं थीं। तंबोला में जीतने पर भी इंडिपेंडेंस डे बोलना था। अनिता वेस्सासी और मोहिनी सचदेवा ने सलाम उन  शहीदों  को पर गाना सुनाया। अनुपमा अग्रवाल ने वंदे मातरम पे,  सुरेखा सिंह ने मेरे प्यारे वतन पर गाना सुनाया। अनुपमा साहनी, रचना दुग्गल, ऊषा आहूजा, ऊषा शर्मा ने रिमेंब्रेंस, रिजॉइस , रिन्यू पे बहुत ही  भावात्मक स्किट पेश किया। शिल्पा साहनी ने मेरा देश रंगीला पर डांस किया। सुनीता नैन ने संदेश आते हैं, राज माहे और नीलम वोहरा ने मेरे देश की धरती, करुणा शर्मा और वीना बिंद्रा ने रीमिक्स वंदे मातरम, सुरेखा सिंह और रेखा साहनी ने लंदन देखा, पेरिस देखा पर डांस किया।  सभी मेंबर्स की प्रस्तुतियां लाजवाब थी। फोटो शूट भी बहुत ही शानदार था।  अध्यक्ष शारदा काठपालिया ने  बेहतर प्रस्तुति  देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार  दे कर सम्मानित किया।

2 COMMENTS

  1. लाजवाब देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम

  2. लाजवाब देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.