चंडीगढ़
12 मार्च 2021
दिव्या आज़ाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू सक्षम वेलफेयर आर्गेनाईजेशन ने जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्हीलचेयर भेंट की। इसके साथ ही अपनी घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में हमेशा अपना सहयोग देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एनजीओ की फाउंडर व राष्ट्रीय प्रधान पूजा बराड़ ने महिला दिवस मनाने का उद्देश्य बताया। उन्होंने महिला को आत्मनिर्भर बनने व अपने अधिकारों का उचित उपयोग करने को कहा। इस कार्यक्रम में मति सविता वर्मा ,सोनम,पूजा झा,सुदर्शन, प्रीति, रजनी शर्मा और अंजू सोनी को सम्मानित किया गया। इन सभी ने हमेशा समाज कल्याण में अपना योगदान दिया है।

कार्यक्रम में मंडल प्रधान दीपक शर्मा, महिला मोर्चा चंडीगढ़ की जनरल सेक्रेटरी रूबी गुप्ता, सोनम वर्मा महिला मोर्चा जिला प्रधान ने विशेष तौर से शिरकत की।

न्यू सक्षम के सभी सदस्य मनप्रीत बराड़,भावना गोयल, स्वाति ,रीना , अंजू सोनी, प्रीति वर्मा, सुदर्शन, कृष्णा व अन्य सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.