चंडीगढ़

14 दिसम्बर 2017

दिव्या आज़ाद

कांग्रेस महासचिव शशिशंकर तिवारी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लोकसभा चुनाव एवं नगर निगम चुनाव में भाजपा नेताओं ने वार्ड नं. 24  मौलीजागरां निवासियों से वादा किया था कि यहां जो 112 बूथ बने हैं वह मौलीजागरां के निवासियों को ही मिलेगा। लेकिन आज नगर निगम सेक्टर १७ में इसकी बोली लगी फिर भी केवल छह बूथ खरीदने के लिए ही लोग आगे आए।
तिवारी ने कहा कि बूथों की कीमत प्रशासन ने इतनी अधिक रख दी है कि लोग इन्हें खरीदने से कतरा रहे हैं। प्रशासन ने इस बूथों की मूल्य 18,42,000  रुपये रखा है जिससे स्थानीय लोग चाहकर भी इन्हें खरीद नहीं पा रहे हैं।
तिवारी ने चंडीगढ़ प्रशासक से मांग की है कि जो विकास नगर में 112 बूथ बनाये गए हैं वह मौलीजागरां के निवासियों को ही दिया जाए और इसकी यहां के गरीबों को ध्यान में रखते हुए कीमत कम से कम रखे। पर खुद को गरीबों की हितैषी कहने वाली भाजपा सरकार ने इनके दाम इतने ज्यादा रख दिए हैं कि स्थानीय गरीब जनता चाहकर भी इन्हें नहीं खरीद पा रही है।
तिवारी ने बताया कि इन बूथों को बनाये हुए करीब आठ साल का समय हो चुका है लेकिन नगर निगम की लापरवाही से आज तक विकास नहीं हो पाया। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठ साल का समय बीत गया पर आज की नीलामी में केवल छह बूथों पर ही बोली लगी।
उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात यह है कि वर्तमान समय में इन बूथों में नशेडिय़ों व चोरों ने अपना अड्डा बना रखा है और सही देखरेख के न चलते यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
तिवारी ने हा कि इस चंडीगढ़ प्रशासन इन बूथों को स्थानीय लोगों के हिसाब से कीमत कम नहीं करती है और तो चंडीगढ़ कांग्रेस  इसको लेकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ अरूण कुमार, शशिकांत, जयमंगल, जितेंद्र, रमेश कुमार चौधरी, कांता प्रसाद, सतविंदर कौर, बिन्दा देवी, पम्मी, अजय कुमार, उदय नारायण, मिट्ठू प्रसाद, जर्नादन सिंह कुशवाहा, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, पारसनाथ, हुकमचंद, ज्ञानचंद सिंगला, सलीम अहमद, नसरूल्ला खान, इंदरपाल, डॉ. इरसाद हसन, संदीप कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, डा. रामकुमार, महिला ब्लाक अध्यक्ष रानी, मंजीत कुमार, जितेंद्र यादव, मनोज कुमार और स्थानीय लोगों ने भी स्थानीय लोगों को ही बूथ अलाट करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.