Site icon WorldWisdomNews

मनोज तिवारी 28 को चण्डीगढ़ में करेंगे महामाई का गुणगान

चण्डीगढ़

22 सितंबर 2017

दिव्या आज़ाद

लोकप्रिय भोजपुरी गायक व अभिनेता तथा भाजपा सांसद एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी आगामी 28 सितम्बर दिन वीरवार को चंडीगढ़ में एक जागरण में भाग लेने हेतु पधारेंगे। चण्डीगढ़ विकास महामंच के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर स्थानीय सांसद श्रीमती किरण खेर, भाजपा प्रदेश़ अध्यक्ष संजय टंडन , मेयर आशा जैस्वाल , करण देव कम्बोज ( खाद्य एँव आपूर्ति मंत्री) हरियाणा, दिनेश़ कुमार ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री ), लतिका श़र्मा (विधायक) और स्थानीय पार्षद  भी मुख्य अतिथि के तौर पर पधारेंगे । उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी जागरण में माता का पंडाल गाँव  दडुआ नजदीक चण्डीगढ़ रेलवे स्टेश़न के पास तैयार किया जा रहा है।