“माँ की कुर्बानी”

0
2494
इंतज़ार थी माँ को बेटे की घर लौट आने की
बेटे की चाहत थी सीमा पर फर्ज निभाने की
               जिस के होने से कभी घर महकता था
               उसकी बातो से हर कोई चहकता था
               बेटे की फोटो है, उसकी निशानी की
मौत का दामन थाम लिया हंसके जिसने
दुश्मन की गोलियां सीने पर झेलीं जिसने
ठानी जिसने वतन पर मर मिट जाने की
                तिरंगे में लिपटने की तमन्ना दिल में सजा के
                भारत माँ के वीर सपूत भिडें दुश्मन से जाके
                देश याद रखेगा सैनिक के शहादत पाने की
माताओं के जिगर के टुकडे सीमा पे हैं जाते
देश की खातिर  खुद को न्योछावर कर जाते
कीमत चुका ना सके कोई माँ की कुर्बानी की
बृज किशोर भाटिया,चंडीगढ़ 

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.