Site icon WorldWisdomNews

भारत विकास परिषद्, चण्डीगढ़ द्वारा साक्षरता-2023 कार्यक्रम का आयोजन टैगोर थियेटर में 10 मई को

चण्डीगढ़

8 मई 2023

दिव्या आज़ाद

भारत विकास परिषद्, चण्डीगढ़ द्वारा साक्षरता-2023 कार्यक्रम का आयोजन टैगोर थियेटर, सैक्टर 18, चण्डीगढ़ में बुधवार,10 मई, 2023 को होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित होंगे और विशिष्ट अतिथि शिक्षा सचिव, चण्डीगढ़ सुश्री पूर्वा गर्ग, महापौर अनूप गुप्ता व एलेंजर्स ग्रुप के सीएमडी सुरेश शर्मा होंगे।


भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय चेयरमैन अजय दत्ता व परिषद् के प्रांतीय महामंत्री भूपिंदर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरुरतमंद और योग्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री का वितरण करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुरेश जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारत विकास परिषद् होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद कुमार शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष, भारत विकास परिषद् चण्डीगढ़ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार गोयल, प्रकल्प निर्देशक, साक्षरता और रमण शर्मा, प्रकल्प सह निर्देशक, साक्षरता करेंगे।