Site icon WorldWisdomNews

हाथों पर कमल के फूल की मेहंदी लगा कर करवा महिला मिलन समारोह मनाया 

चण्डीगढ़

25 अक्टूबर 2018

दिव्या आज़ाद

करवा चौथ के उपलक्ष्य में सेक्टर 32 में आज प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुबी गुप्ता एवं सोनम वर्मा द्वारा करवा महिला मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें पार्षद व पूर्व महापौर आशा कुमारी जसवाल, जो  भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं, एवं पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा प्रधान सुनीता धवन पार्षद नगर निगम मुख्य अतिथि के तौर पर पधारीं। सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने हाथों पर कमल के फूल की मेहंदी लगाना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य गान का आनंद लिया व अपने विवाहित जीवन के अनुभवों का आदान-प्रदान कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।  इस अवसर पर आशा कुमारी जसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का तात्पर्य आपस में सौहार्द एवं एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान कर समाज एवं राष्ट्र को सुदृढ़ करना है। सुनीता धवन ने सभी बहनों के जीवन में सुख समृद्धि एवं स्वर्णिम भविष्य की भगवान से कामना की। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रीमती संतोष शर्मा,  जसविंदर कौर, श्रीमती मीरा शर्मा, इंदिरा,मीना चड्ढा, मीना राणा, मोनिका भारद्वाज, राखी, विमला धवन, संतोष कांसल, पम्मी, आशिमा, सोनम, इंदु बर्मा, नेहा, पूनम, विजय गोयल, मंजू आदि अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में शोभा बढ़ाई।