Site icon WorldWisdomNews

करण जोहर बने जुडवा बच्चों के पिता

मुंबई

4 मार्च 2017
दिव्या आज़ाद

बॉलीवुड में पिता बनने की कड़ी में एक और जानी-मानी हस्ती का नाम जुड़ गया है। फ़िल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शन्स के मालिक करण जोहर जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चे-एक लड़का और एक लड़की ने फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए जन्म लिया है। करण ने अपने बच्चों का नाम यश (अपने पिता के नाम पर) और रूही (अपनी माँ के नाम से) रखा है। सरोगेसी से पिता बनने की सूचि में करण जोहर अकेले नहीं हैं इससे पहले 2016 में तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक लड़के के पिता बने थे।
माना जा रहा है कि अंधेरी के मसरानी हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। करण जोहर द्वारा अभी इस पर बयान देना बाकी है।
हालांकि, मुंबई मनपा के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पास शुक्रवार 3 मार्च 2017 को बच्चों के जन्म को पंजीकृत किया गया है।