Site icon WorldWisdomNews

कैलाश जैन ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी  बधाई

चंडीगढ़

14 जुलाई 2023

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने चंद्रयान 3 के  सफल प्रक्षेपण के लिए  इसरो के वैज्ञानिकों  व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है ।
आज यहां जारी  एक बयान में कैलाश चंद जैन ने कहा है  कि आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज भारतीय वैज्ञानिकों ने नया इतिहास रचा है। आशा है कि चंद्रयान 3 का सफर पूरा होगा और आगामी 3 अगस्त को सफलतापूर्वक चन्द्र कक्ष में प्रवेश कर नया इतिहास रचेगा।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रौद्योगिकी के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूकर पूरी दुनिया के लिए प्रगति और विकास की आशा की किरण बनकर उभर रहा है तथा  आज चंद्रयान का सफल प्रक्षेपण हुआ है। यह वास्तव में भारत के लिए गौरव का क्षण है और श्रीहरिकोटा में हम सभी के लिए भाग्य का क्षण है, जो बनने वाले इतिहास का हिस्सा थे। भारत को गौरवान्वित करने के लिए टीम इसरो को धन्यवाद और श्रीहरिकोटा के द्वार खोलकर और भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को सक्षम करके इसे संभव बनाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद।