नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने आयोजित  किया जन जागरण अभियान

0
1190
चंडीगढ़
4 फरवरी 2020
दिव्या आज़ाद
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पुनिया एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जन जागृति अभियान का आयोजन किया।  इस अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने घर घर जाकर और भिन्न भिन्न जगहों पर सभाओं का आयोजन किया,इन सभाओं एवं घर घर जाकर संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों को नागरिक संशोधन बिल की वास्तविकता से अवगत कराया और लोगों में इस कानून को लेकर उतपन्न शंकाओं को दूर किया।संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों को नागरिक्र संशोधन कानून को लेकर किसी भी प्रकार से भ्रमित न होने की प्रार्थना की।   इसअवसर पर उन्होंने स्थानीय जनों से यूँ ही एकजुट होकर, समभाव से रहने का आग्रह किया और देशविरोधी ताकतों का एकजुट होकर मुकाबला करने को कहा।संगठन के उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित स्थानीय लोगों ने एक आवाज़ में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया ।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ् उपाध्यक्ष:  श्रीमती बिमला धवन, सचिवः गीता नाईक,कुसुम एवं संगठन के अन्य सदस्य  सुमन, सरोज,अनिता ,प्रिया, यचीका,आदि अभियान को सफल बनाने में अपना हरसंभव योगदान दिया ।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.