Site icon WorldWisdomNews

पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के फेरे बढ़ने की मांग की अश्विनी चौबे से

चण्डीगढ़

21 जुलाई 2023

दिव्या आज़ाद

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के चण्डीगढ़ पधारने पर भाजपा महिला मोर्चा नेता रूबी गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्वांचल महिलाओं ने उनका यूटी गेस्ट हाउस में जोरदार अभिनंदन किया व उनसे आग्रह किया कि चण्डीगढ़  से सप्ताह में सिर्फ 2 दिन चलने वाली ट्रेन पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के फेरे बढ़ा कर सातों दिन चलाया जाए, क्योंकि इस ट्रैन में काफी भीड़ रहती है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय में रखा जाएगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से मीरा शर्मा, रिंकू सीना, मीरा पासवान, चंद्रावती शुक्ला, प्रभा सिन्हा, बबीता सिंह, रजिया, गीता मिश्रा, पूनम गिरी, गीता कुमारी, पुष्पा रानी, पिंकी, रीमा रानी शामिल थीं।