Site icon WorldWisdomNews

हरियाणा महिला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी गठित

चंडीगढ़

15 जुलाई 2017

विनोद कुमार 

हरियाणा महिला प्रेस क्लब की एक बैठक अम्बाला छावनी में हुई। बैठक में हरियाणा महिला प्रेस क्लब की अध्यक्ष शशिकांता सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें यमुनानगर से रंजना वर्मा को हरियाणा महिला प्रेस क्लब की संरक्षक, रजनी सोनी ;यमुनानगरद्ध को महासचिव, मीनाक्षी सिंह ;फतेहाबादद्ध को कोषाध्यक्ष, आरती दलाल ;अम्बालाद्ध को उपाध्यक्ष, नेहा धवन ;हांसीद्ध व सविता कल्याण ;बिलासपुरद्ध को सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त अम्बाला की रोजी बहल, पानीपत की संजीव कुमारी व हिसार की मंजू जांगड़ा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
हरियाणा प्रेस क्लब के प्रदेश प्रवक्ता एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनोद शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में यह पहला क्लब है जिसने प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रानिक मीडिया में कार्यरत महिलाओं के लिए हरियाणा महिला प्रेस क्लब का गठन किया है। महिला प्रेस क्लब की प्रदेश अध्यक्ष शशिकांता सिंह ने बताया कि हरियाणा महिला प्रेस क्लब का प्रतिनिध मंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री  मनोहरलाल से मिलेगा।