Site icon WorldWisdomNews

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आयुर्वेद पर्व 2023 का 27 मार्च को करेंगे शुभारंभ


चंडीगढ़

24 मार्च 2023

दिव्या आज़ाद

अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं राज्यसभा चंडीगढ़ द्वारा आयुर्वेद पर्व 2023 का आयोजन श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ में किया जा रहा है।

इस तीन दिवसीय पर्व में का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 27 मार्च को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा, यह जानकारी डॉ गीता जोशी ने  दी व बताया कि आयुर्वेद पर्व में पद्मश्री पद्म भूषण अवार्ड  वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ,वैद्य अनिल भारद्वाज सहित पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल व चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहेंगे।