चण्डीगढ़

8 मार्च 2022

दिव्या आज़ाद

आज सेक्टर 49 स्थित कम्युनिटी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकू सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित बड़े हर्षोल्लास धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चण्डीगढ़ की महापौर श्रीमती सरबजीत कौर, पूर्व महापौर एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा, स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया व अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों, देश भक्ति कविताएं, संबोधन प्रतियोगिता आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती सरबजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी जैसी घरेलू महिला चण्डीगढ़ की प्रथम नागरिक महापौर बन सकती है तो आप भी महिलाएं भारत के किसी भी महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकते हैं। चण्डीगढ़ की पूर्व महापौर एवं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा एवं रूबी गुप्ता ने महिला दिवस के उपलक्ष महिलाओं के लिए सौगात की घोषणा करते हुए महिलाओं को वृंदावन की मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगी, जिसमें उनके खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था होगी।

इसके लिए जल्द तिथि की और कार्यक्रम घोषणा कर दी जाएगी। पूनम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे जनकल्याण की योजनाओं को घर घर दस्तक देकर अवगत एवं जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक रुबी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाओं को सामाजिक राजनीतिक तौर पर परिपक्व करने के लिए धार्मिक समाजिक सम्मेलनों का अधिक से अधिक आयोजन किए जाएंगे महिला दिवस के इस अवसर पर महिला डॉक्टर महिला वकील महिला अधिकारी एवं महिला कामकाजी को विशेष रूप से सम्मानित कर समाज में महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सुश्री सुदर्शन जोशी, गीता रानी, मीरा शर्मा, मीरा पासवान, सोनम शर्मा आदि ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.