Site icon WorldWisdomNews

ऐप ड्रिलीवर से घर बैठे ही डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब दवाएं मंगवाएं 

चंडीगढ़/लुधियाना

8 मार्च 2017
दिव्या आज़ाद  

कैसा हो अगर आपको घर बैठे ही मोबाईल के सिर्फ एक क्लिक पर दवाई उपलब्ध हो जाए और वो भी 20 प्रतिशत डिस्काउंट पर। जी हां ऐसा ही एक ऐप ड्रिलीवर (Dreliver) लांच किया गया है जिससे आप घर पर बैठे ही डाक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब की हुई दवाओं को मंगवा सकते हैं। इससे न केवल आपका समय बचेगा बल्कि दवाई खरीदने के लिए मैडीकल स्टोर पर लगने वाली बडी-बडी लाईनों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। ट्राईसिटी के लोगों को इस ऐप के माध्यम से दवाईयां अपने घर पर ही मंगवाने में काफी मददगार साबित होगा।

कैसे काम करता है ड्रिलीवर (Dreliver)

ड्रिलीवर (Dreliver) की सेवाएं प्राप्त करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में Dreliver सर्च करके उसे डाउनलोड व इंसटाल करें। इसके बाद ड्रिलीवर खोलें और इसमें डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन अपलोड करें।

अपलोड करने के बाद ड्रिलीवर का डिस्काउंट कोड CHD20 डालें और दवाई का आर्डर प्लेस करें। लो जी हो गया आपका आर्डर तैयार और यह दवाएं आपको घर पर फ्री होम डिलीवरी के माध्यम से  कैश आन डिलीवरी के आधार पर बहुत कम समय में उपलब्ध हो जाएंगी।

क्या कहना है ड्रिलीवर के सीईओ गौरिष सिंगला का

इस ऐप के बारे में ड्रिलीवर के सीईओ गौरिष सिंगला ने बताया कि जब वे अपनी पढाई पूरी करके आस्ट्रेलिया से अपने देश वापस आए तो उन्होंने महसूस किया कि आज के सूचना-प्रोद्यौगिकी के युग में भी लोगों को बीमारी के चलते दवाई खरीदने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पडता है और कई लोगों को तो इतनी ज्यादा उम्र होती  है कि वे सही ढंग से खडे तक नहीं हो पाते पर उन्हें दवाई लेने के लिए मजबूरन लाईन में लगना पडता है। उन्होंने बताया कि कई बार तो एक ही मैडीकल स्टोर से सारी दवाईयां भी उपलब्ध नहीं होती और लोगों को कई दुकानों में घूमना पडता है। इसी सोच के साथ और लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने इस ऐप को बनाने की सोची और कहते हैं कि जिस काम में लोगों की भलाई छुपी हो,वो काम अपने-आप होता जाता है और यह ऐप बन  कर तैयार हो गया। उन्हांने बताया कि यह ऐप कई जगहों पर सफलतापूर्वक काम कर रहा है और लोगों को सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। गौरिष सिंगला ने मात्र 24 साल की उम्र में इस ऐप को लांच करने में जो सफलता हासिल की है वह वाकई काबिले तारीफ है। गौरिष सिंगला का कहना है कि लोगों को इस ऐप को इंस्टाल करके इसका लाभ लेना चाहिए।