Site icon WorldWisdomNews

फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव अपने साथियों के साथ सेक्टर 43 में कोर्ट परिसर में धूमधाम से मनाएंगे जश्न

चण्डीगढ़

19 नवंबर 2023

दिव्या आज़ाद

चण्डीगढ़ प्रशासन-पुलिस द्वारा क्रिकेट विश्व कप में भारत की सम्भावित जीत पर जश्न पर रोक लगाने सम्बन्धी एडवाइजरी पर शहर में बवाल मच गया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं सतिंदर सिंह एडवोकेट व कैलाश जैन आदि ने तो ट्वीटर के एक्स पर एवं प्रेस नोट जारी करके अपने-अपने तरीके से विरोध प्रकट किया ही है, इनके अलावा फायर ब्रांड वकील शिवमूर्ति यादव ने प्रशासन-पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपने वकील साथियों के साथ सेक्टर 43 में भारत के जीतने पर  कोर्ट परिसर में धूमधाम से जश्न मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर वातावरण गुंजायमान कर देंगे और तब वे देखेंगे कि उन पर किस-किस धारा के तहत परचा किया जायेगा। वरिष्ठ वकील शिवमूर्ति यादव  ने यहां जारी एक ब्यान में उक्त घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा ये एडवाइजरी जारी करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके प्रशासन आम जनता के नागरिक अधिकारों में तो नाजायज दखल दे ही रहा है, साथ ही हमारे मौलिक अधिकारों का भी हनन कर रहा है। 

उन्होंने इस आदेश को बेतुका व तर्कहीन करार देते हुए कहा कई देश की उपलब्धि पर खुश होना स्वाभाविक है हर कोई इस ख़ुशी को अपने तरीके से  प्रकट करने हेतु खुल कर जश्न मनाने का अधिकारी है।यादव ने कहा कि सोमवार को सरकारी कार्यालय खुलने पर वे प्रशासन के अधिकारियों से मिल कर उन्हें इस सम्बन्ध में प्रेसेंटेशन देंगे व जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही।