देवालय पूजक परिषद, विश्व हिंदू परिषद और सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने राहुल गांधी द्वारा पुजारियों को लेकर दिए गए बयान की निंदा की

0
622
World Wisdom News


चण्डीगढ़

10 जनवरी 2022

दिव्या आज़ाद

देवालय पूजक परिषद, चण्डीगढ़, विश्व हिंदू परिषद, चण्डीगढ़ और सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पुजारियों के बारे में विवादित बयान देने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। देवालय पूजक परिषद, चंडीगढ़ के उपप्रधान पंडित देवी प्रसाद ने यहां जारी एक बयान में कहा कि यह देश तपस्वियों का है, पुजारियों का नहीं वाले कथन से राहुल गांधी क्या कहना चाहते हैं, कोई समझ नहीं पा रहा है। पुजारियों ने इस बात को बड़ी गंभीरता से लिया है। इस कथन से लगता है कि राहुल गाँधी को सनातन धर्म और संस्कृति का कुछ भी ज्ञान नहीं है। देवालय पूजक परिषद, विश्व हिंदू परिषद और सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज इसका घोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में राहुल गांधी को बिना विलंब किए क्षमा मांगनी चाहिए, नहीं तो सभी संस्थाएं एक जुट होकर उनके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.