Site icon WorldWisdomNews

क्राफ्ड ने शहरवासियों को सब्जी-फल की सुचारु आपूर्ति करने पर कर्मियों पर पुष्पवर्षा की  

चण्डीगढ़
3 मई 2020
दिव्या आज़ाद
चण्डीगढ़ रेजीडेण्ट एसोसिएशन वेलफेयर फेडरेशन यानी क्राफ्ड के चेयरमैन हितेश पुरी के सानिध्य में पार्षदों राजेश गुप्ता बिट्टू और दिलीप शर्मा, स्टेट अवार्डी सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह बिल्ला ने मिलकर नगर निगम के एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर्स सुनील दत्त, अवतार सिंह व डीपी सिंह आदि एवं अन्य सीटीयू स्टाफ को पुष्प वर्षा करके सम्मानित किया। क्राफ्ड के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनीश गर्ग  ने बताया कि ऐसे कर्मचारी जो निष्ठा और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं, उनका सम्मान करके हम समाज में एक अच्छा संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के चपेट में आ चुके चण्डीगढ़ शहर में निरंतर फल और सब्जी की सप्लाई सुचारू रूप से हो रही है जिसके लिए नगर निगम का हम धन्यवाद करते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए इस पुष्प वर्षा में क्राफ्ड के महासचिव रजत मल्होत्रा, कुलदीप सिंह गिल, हरबंस गर्ग, समाजसेवी राजेश कुमार राजा, विशाल गर्ग व प्रकाश सैनी आदि ने सहयोग दिया।
एनफोर्समेंट विभाग के इंस्पेक्टर अवतार सिंह गोरिया ने बताया कि उनके विभाग के लोगों को आजकल सब्जी-फलों की आपूर्ति के काम में लगाया गया हुआ है जिसके लिए वे लोग रोजाना प्रात: 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिना किसी छुट्टी के ड्यूटी कर रहें हैं व अपना दायित्व बखूबी निभा रहें हैं।