डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा सिविल अस्पताल सेक्टर 45, मरीज परेशान

0
439
World Wisdom News

चंडीगढ़

7 मार्च 2023

दिव्या आज़ाद

स्मार्ट सिटी के अस्पतालो में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव हमेशा बना रहता है। वर्तमान में सिविल अस्पताल सेक्टर 45 डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। समस्या से अवगत करवाने के लिए चंडीगढ़ युवा दल के प्रधान विनायक बंगिया और संयोजक सुनील यादव ने स्वास्थ सचिव यशपाल गर्ग को पत्र लिख अधिक डॉक्टरों की तैनाती की मांग करी है जानकारी देते हुए बंगीया ने बताया कि मौसम के बदलते ही अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। प्रशासन भले करोड़ों खर्च के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा करे, लेकिन हॉस्पिटल में मरीज बढ़ रहे और व्यवस्था घट रही है। रात के समय इमरजेंसी हालत में 50 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं। लेकिन इनके इलाज के लिए रात में सिर्फ एक ही डॉक्टर तैनात हैं।
 

डॉक्टर के अभाव में स्मार्ट सिटी की स्वास्थ्य संबधी सेवाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। रोगियों को घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए विभिन्न गांवों व सेक्टरों से सिविल अस्पताल सेक्टर 45 पहुंच रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संयोजक सुनील यादव ने प्रशासनिक अधिकारीयो से मांग की है की अस्पताल में रात के समय डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यहाँ इलाज कराने आने वाले लोगों का समय पर इलाज हो सके।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.