Site icon WorldWisdomNews

शहर की सभी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सहयोग से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा

चंडीगढ़

25 जनवरी 2019

दिव्या आज़ाद

गणतंत्र दिवस भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों में से एक हैं जिसे 26 जनवरी के दिन पूरे देशभर में काफी जोश और समान के साथ मनाया जाता है। यह वह दिन है जब भारत में गणतंत्र और संविधान की स्थापना हुई थी। यही कारण है कि इस दिन को हमारे देश में आत्मगौरव तथा समान से भी जोड़ा जाता है। इसी उपलक्ष में पहली बार चण्डीढ़ औद्योगिक क्षेत्र के फेस 2 में शेड नबर 410 के सामने वाले पार्क में 26 जनवरी को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया) के चेयरमैन अवि भसीन ने बताया कि इंडस्ट्री शेड वेल्फेयर एसोसिएशन, इंडस्ट्रीयल सर्विस प्रवाइडर एसोसिएशन, लद्यु उद्योग भारती चण्डीगढ़, चण्डीगढ़ इंडस्ट्रीज यूथ एसोसिएशन (सिया), चेबर अव इंडस्ट्रीज फर्निचर एसोसिएशन द्वारा 26 जनवरी को सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के समस्त उद्योगपति व कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब सभी एसोसिएशन के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया जायेगा।