Site icon WorldWisdomNews

चण्डीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

चण्डीगढ़

9 मार्च 2021

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, चण्डीगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव रुबी गुप्ता एवं नेहा अरोड़ा ने अपने एक वक्तव्य में बताया कि 21वीं शताब्दी में आज महिलाएं समाज के देश की विश्व के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। इसके साथ वह घर को भी संभाल रही हैं। चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा प्रत्येक महिला का हौंसला बढ़ाने के लिए कृत संकल्प है।

प्रदेश महासचिव नेहा अरोड़ा एवं रुबी गुप्ता ने कहा कि घरेलू महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी। चण्डीगढ़ की महिला पत्रकारों मीनाक्षी मनचंदा (पंजाब केसरी), नीना शर्मा (दैनिक भास्कर), सुमेश ठाकुर (दैनिक जागरण), दिव्या आज़ाद (वर्ल्ड विजडम न्यूज़)कविता (फास्टवे) को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन ने कहा कि हमारी महिला पत्रकार बहनें दिन-रात संकट की हर घड़ी में ड्यूटी करती रहती हैं। यह समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणा एवं जागरूकता का प्रतीक है। इस अवसर पर अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा कुमारी जसवाल, पूर्व एमएलए व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती लतिका शर्मा एवं बीसी पुरी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।