भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने गौड़ीय मठ में पुनर्निर्मित गौशाला का किया उद्धघाटन

0
776

चंडीगढ़

19 सितंबर 2021

दिव्या आज़ाद

आज श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 चंडीगढ़ में पुनर्निर्मित गौशाला का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष पूज्य पाद विष्णु जी महाराज का प्रथम बार चंडीगढ़ पधारने पर हार्दिक अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गौशाला पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है एवं मेडिकल सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इस शुभ अवसर पर चंडीगढ़ के जाने-माने उद्योगपति गिरधारी लाल जिंदल के सुपुत्र एवं राम देवी जिंदल इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक राजीव जिंदल ने गाय की सेवा के लिए ₹100000 का अनुदान प्रदान किया। 
अरुण सूद  ने अपने संबोधन में भक्तों को कहा कि गौ माता भारत के जनमानस की प्रतीक है एवं श्रद्धा का मुख्य केंद्र है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ मठ के प्रबंधक पूज्य बामन महाराज  जी ने भक्तों को अपने संबोधन में कहा कि गौ माता की सेवा करने का फल तुरंत प्राप्त होता है। गौमाता किसी का भी कर्ज रखती नहीं है। गो की सेवा से खुशहाली समृद्धि एवं बल बुद्धि प्राप्त होती है। इस अवसर पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार राजन नंदा, सेवा भारती अध्यक्ष एवं सोना मसाले कंपनी के मालिक गिरधारी लाल जिंदल , राम देवी जिंदल इंजीनियरिंग कॉलेज के मालिक राजीव जिंदल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रूबी गुप्ता, जिला प्रधान रिंकू सिन्हा, कोलकाता से पधारे भक्ति हिरदे निरी महाराज मायापुर धाम से आए राम प्रभु जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.