Site icon WorldWisdomNews

भाजपा के ओबीसी मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया

चंडीगढ़

27 जनवरी 2019

दिव्या आज़ाद

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ का अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा सैक्टर 37 के कश्यप भवन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नाथी राम मेहरा के नेतृत्व में मनाया गया और इसमें भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिश मुय अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ रजिन्द्र बग्गा, सतपाल, राज यद्धुवंशी, रेखा, गुरमीत कौर, पंकज मेहरा, कंचन, वीना व मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता और सैंकड़ों स्थानिय लोग उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए ओबीसी मोर्चा के महामंत्री ओम प्रकाश मेहरा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

महामंत्री प्रेम कौशिक ने उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान दी और कहा कि 26 जनवरी के दिन मनाया जाना वाला हमारा यह गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे अंदर आत्मगौरव भरने का कार्य करता है तथा हमें पूर्ण स्वतंत्रता की अनुभूति कराता है यही कारण है कि इस दिन को पूरे देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन हमें हमारे संविधान का महत्व समझाता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को एक बार फिर गणतंत्र दिवस की बधाई दी और मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि आज ही के दिन नहीं बल्कि समय-समय पर हमें इस तरह के देश से जुड़े सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए ताकि बच्चों को देश के इतिहास की बारे में जानकारी प्राप्त होती रहे।