Site icon WorldWisdomNews

सपा ने केक काट व रक्तदान शिविर लगाकर मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

चंडीगढ़

21 नवंबर 2018

दिव्या आज़ाद

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म-दिन सेक्टर 29 -सी में आज बड़ी धूम-धाम से मनाया गया I इस शुभ अवसर पर एक रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें पी. जी. आई. ब्लड बैंक के अधिकारियों तथा कुशल डाक्टरों की टीम ने रक्त दाताओं की जाँच के उपरांत 105 यूनिट रक्त एकत्रित किया I कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन एवं पूजन से किया गया उसके पश्चात चंडीगढ़ व् पंजाब प्रदेश के सपा प्रभारी सरदार बलवंत सिंह रामूवालिया ने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटा I सभी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित जन समूह ने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद , समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नेता के दीर्घायु होने की सुखद मंगल कामनाएं कीI हर्षोल्लास एवं मंगल गान के साथ कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के बीच मिठाइयां व् केक का वितरण किया गया I अंत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विक्रम यादव ने भारी संख्या में चंडीगढ़ के प्रत्येक हिस्से से आये सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जन समूह का आभार व्यक्त किया I

इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन था I मौकेे पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डाक्टर नछत्तर सिंह ,डाक्टर चंद्रशेखर (पूर्व डी.जी.पी. पंजाब), श्री बी.एल. सिंह, एम. एस. यादव (एच.सी.एस.), पूर्व डी. एस. पी.  विजयपाल सिंह, अधिवक्ता सुरेंदर ठाकुर, रामहरी यादव , सरदार जसविंदर सिंह , अधिवक्ता चंद्रजीत यादव , रामप्रताप यादव, गयाप्रसाद यादव, राज नारायण यादव, राधेश्याम यादव, बीनू शर्मा, सुखवंत कौर, सुखपाल कौर, पूनम, सुनीता आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।