अवि भसीन ने शहरवासियों को होली की बधाई दी

0
1460

चण्डीगढ़

20 मार्च 2019

दिव्या आज़ाद

रंगों का त्योहार होली पर्व की भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के संयोजक अवि भसीन ने समस्त शहरवासियों को बधाई व शुभकामनायें प्रदान की।

होली पर्व की बधाई प्रदान करते हुए अवि भसीन ने कहा कि होली पर्व पूरे देश में परपरा, हर्षोउल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली हमारे देश में उपस्थित बहुसांस्कृतिक समाज के जीवत रंगों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पर्व को सभी लोगों को शांति, सौहार्द और भाईचारें की भावना से मनाना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक को इस दिन सांप्रदायिक भावना से ऊपर उठकर अपने गिले-शिकवे और कटुता का परित्याग कर उदारता की भावना से अपने अपको रंगना चाहिए जिससे कि देश में शांति, समृद्धि और खुशहाली कायम हो सके।

अवि भसीन ने कहा कि होली पर्व को सुखे रंग से मनाये बहुमुल्य पानी को व्यर्थ ही नष्ट न करें। होली पर्व प्यार का प्रतिक है इसे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करके अपने और अपने परिवार व संगे संबंधियों का नुकसान न पहुंचायें। शांति पूर्वक त्योहार को मनायें।

LEAVE A REPLY

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.