Site icon WorldWisdomNews

अमित शाह के आते ही चंडीगढ़ मेयर बन गए पूर्व मेयर

चंडीगढ़

5 मई 2019

दिव्या आज़ाद

आज अमित शाह चंडीगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन करने पहुंचे जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वे भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आए थे।

इस मौके पर भाजपा की ओर से उनके संबोधन को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। इस प्रेस रिलीज में भाजपा के सभी मैन कार्यकर्ताओं के नाम दिए गए हैं। लेकिन अमित शाह को हाईलाइट करने के चक्कर में भाजपा से एक बहुत बड़ी भूल हो गई। उन्होंने अमित शाह के आते ही चंडीगढ़ के वर्तमान मेयर राजेश कालिया को पूर्व मेयर घोषित कर दिया।

अब इसे जल्दबाज़ी कहें या कोई मानवीय भूल, यह तो आप सब पर निर्भर करता है। लेकिन भाजपा से ऐसी भूल की उम्मीद काफी कम ही है। जैसे ही यह बात बाहर आई इसको सुनते ही राजेश कालिया का मुँह उतर गया।