Site icon WorldWisdomNews

चण्डीगढ़ में हरियाणा को विधानसभा के लिए भूमि आवंटन भाजपा का षडयंत्र : अमित विज

चण्डीगढ़

21 नवंबर 2022

दिव्या आज़ाद

पंजाब प्रदेश कॉंग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमित विज ने चण्डीगढ़ में हरियाणा की विधानसभा बनाने के लिए भूमि आवंटन की कोशिश को पंजाब के साथ एक षड्यंत्र बताया। आज जारी एक ब्यान में उन्होंने कहा एक बार फिर पंजाब के अधिकारों से  छेड़छाड़ करने के प्रयास हो रहे हैं जो निंदनीय हैं। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाओं से पंजाब में एक बार फिर से सौहार्द का माहौल बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजीव-लोंगोवाल समझौते में भी सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमति थी कि चण्डीगढ़ पंजाब का हिस्सा है। उन्होंने कहा इस तरह के प्रयासों से भाजपा का पंजाब विरोधी भावना का चरित्र सामने आता है। हाल ही में काले कृषि कानून के कारण हमने अपने सैकड़ों निर्दोष किसानों को खो दिया। अब चण्डीगढ़ में हरियाणा विधानसभा को भूमि आवंटन करके भाजपा जन भावनाओं से छेड़छाड़ कर रही है। पंजाब की जनता भाजपा से सवाल  करती है कि  पहले कृषि कानून और अब चंडीगढ़ में इस तरह का हस्तक्षेप कर पंजाब से ऐसी ज्यादती क्यूं ? उन्होंने कहा पंजाब के शहरीकृत राज्य होने के नाते पहले नोटबंदी और  फिर जीएसटी के गलत कार्यान्वयन के कारण इस राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। भाजपा को पंजाब विरोधी फैसले लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय चण्डीगढ़ के संघीय ढांचे पर सीधा हमला है जिसे कॉंग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र सरकार इस फैसले को फौरन वापस ले। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री मान से अपील की कि इस मामले में तुरंत हस्ताक्षेप करे और इस निर्णय पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक व विधान सभा का सत्र बुलाएं जिसमें केंद्र के निर्णय पर अस्वीकृति किया जाए। उन्होंने आरोप लगया कि आप सरकर केंद्र को ये जताने में विफल रही है कि चंडीगढ़ पंजाब का अभिन्न अंग है, यहां हरियाणा को जगह नहीं दी जा सकती।